डिप्टी CM अरुण साव ने नेशनल हाईवे के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

Deputy CM Sao Instructions: डिप्टी CM और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में निर्माणाधीन और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में हुई बैठक में निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने और प्रस्तावित कार्यों की बाधाओं को दूर कर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130डी नारायणपुर से कस्तुरमेटा मार्ग का काम जल्दी शुरू करने को कहा।
यह भी पढ़ें:- रायपुर में होगा भारतीय सड़क कांग्रेस का 83वां अधिवेशन, रूबरू होंगे देश-विदेश के प्रतिभागी
डिप्टी CM अरुण साव ने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी स्वीकृत, निर्माणाधीन कार्यों के भू-अर्जन के भुगतान और वन-व्यपवर्तन (Forest-Diversion) की कार्रवाई जल्द पूरा कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डिप्टी CM साव को बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केशकाल बायपास का प्राक्कलन स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली को भेजा गया है। (Deputy CM Sao Instructions)


डिप्टी CM साव ने केंद्र सरकार से इसकी जल्द मंजूरी प्राप्त कर काम शुरू करने के लिए यथाशीघ्र निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रायपुर से सारंगढ़ मार्ग के फोरलेन कार्य का डीपीआर जल्दी पूर्ण कर इस साल दिसंबर महीने तक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी समेत वरिष्ठ विभागीय अधिकारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे। (Deputy CM Sao Instructions)




