सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे संजीव खन्ना, सिर्फ 6 महीने का होगा कार्यकाल

Chief Justice of India: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। केंद्र सरकार को भेजे गए एक पत्र में मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि वह 11 नवंबर को पद छोड़ रहे हैं। इसलिए न्यायमूर्ति खन्ना उनके उत्तराधिकारी होंगे। सरकार की मंजूरी मिलने पर न्यायमूर्ति खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। उनका कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का है, जो 13 मई 2025 को खत्म होगा। इसके बाद उनकी सेवानिवृत्ति होगी।
यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई ‘न्याय की देवी’ की नई मूर्ति, हाथ में अब संविधान की किताब, आंख से हटी पट्टी
बता दें कि CJI डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे। परंपरा के मुताबिक मौजूदा CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करते हैं। इसके लिए उन्हें कानून मंत्रालय से आग्रह किया जाता है। चंद्रचूड़ के बाद वरिष्ठता सूची में जस्टिस खन्ना का नाम है। इसलिए उनका नाम आगे बढ़ाया गया है। 64 साल के जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में अब तक 65 फैसले लिखे हैं। इस दौरान करीब 275 बेंचों का हिस्सा भी रहे हैं। (Chief Justice of India)
यह भी पढ़ें:- India Canada Tension : निज्जर हत्याकांड पर नहीं थे पुख्ता सबूत, भारत की सख्ती पर निकली ट्रूडो की हेकड़ी
जस्टिस खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की। वहीं उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया। सुप्रीम कोर्ट से पहले वे दिल्ली हाईकोर्ट में 14 सालों तक जज रहे हैं। उन्हें 2019 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था। हालांकि 32 जजों की अनदेखी करके जस्टिस खन्ना को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने पर बहुत विवाद हुआ था। 10 जनवरी 2019 को कॉलेजियम ने उनकी जगह जस्टिस माहेश्वरी और वरिष्ठता में 33वें स्थान पर जस्टिस खन्ना को प्रमोट किया। इस सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दस्तखत किए थे। (Chief Justice of India)



