अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्रवाई: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CM Sai on Crime: CM विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिए। पुलिस त्वरित कार्रवाई करे और चौकन्ना रहे। बैठक में डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए 38 नक्सली, बस्तर आईजी ने की पुष्टि
उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्रवाई हो। CM साय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात में पुलिस की गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए। पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकान, होटल रात को निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। बियर बार और होटल निर्धारित समय पर बंद हो ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। (CM Sai on Crime)
5 IPS अफसरों का ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राइम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत समेत गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि 17 अक्टूबर को सरकार ने 5 IPS अफसरों का तबादला किया है, जिसमें उदय किरण को रायपुर से दंतेवाड़ा भेजा गया है। वहीं अरविंद कुजूर रायपुर के पुलिस हेडक्वार्टर में DIG के रूप में काम काज देखेंगे। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक अरविंद कुजूर को DIG रायपुर रेंज पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। धमेंद्र सिंह को 15वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थ किया गया है। वहीं श्वेता राजमणी को 19वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थापना दी गई है। यू. उदय किरण को 9वीं वाहिनी में पदस्थ किया है। मनोज कुमार को दूसरी वाहिनी बिलासपुर में पदस्थापना मिली है। (CM Sai on Crime)



