Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों ने कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी को उतारा मौत के घाट, पहले भी दी थी धमकी

Bijapur Congress Leader Murdered: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है, जहां नक्सलियों ने उसूर थाने के पास कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच तिरुपति भंडारी की हत्या कर दी है। भंडारी उसूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष था, जिस पर करीब 4 बजे उसूर में राशन दुकान संचालक के दौरान नक्सलियों ने हमला किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन नक्सलियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने कांग्रेस नेता को पहले भी धमकी दी थी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। SP जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े :- Jharkhand Assembly Elections : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, चंपाई सोरेन को यहां से दिया टिकट

नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। हालांकि हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। कांग्रेस नेता सोसायटी चलाता था। जानकारी के मुताबिक उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री और सोसाइटी संचालक तिरुपति भंडारी (उम्र 35) शनिवार शाम को करीब चार बजे टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसाइटी में चावल बांट रहे थे। इसी दौरान पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आए और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है। (Bijapur Congress Leader Murdered)

आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे शहीद जवान

इधर, नारायणपुर में नक्सलियों की वजह से 2 जवान शहीद हो गए। दरअसल, कोडलियर गांव के पास जंगल में नक्सलियों के लगाए गए IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से ITBP के 2 जवान शहीद हो गए। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है। दोनों शहीद जवान आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। बता दें कि ओरछा, मोहंदी औक ईरकभट्टी से ITBP, BSF और DRG की संयुक्त टीम धुरबेड़ा की ओर रवाना हुई थी। इसी बीच IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले 36 साल के जवान अमर पवार और आंध्र-प्रदेश के कड़प्पा में रहने वाले 36 साल के जवान के. राजेश शहीद हो गए। (Bijapur Congress Leader Murdered)

Back to top button
error: Content is protected !!