Google Analytics —— Meta Pixel

तेजी से विकास कार्यों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

Revenue Minister Verma: विष्णु के सुशासन में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। आमजनों की आधारभूत सुविधाओं के साथ विकास कार्यों को भी पूरा किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयास से तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन विकास कार्यों के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमने बनाया और हम ही संवारेंगे को चरितार्थ करते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। आमजनों के सहयोग से न सिर्फ क्षेत्र, बल्कि पूरे राज्य को विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाना ही सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : कांग्रेस नेता पर नक्सलियों ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से किया हमला, मौके पर ही मौत

बलौदाबाजार विधानसभा के तिल्दा नगर पालिका में अधोसंरचना के 44 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 1 लाख रुपए की स्वीकृति नगरीय प्रशासन और विकास विभाग द्वारा दी गई है।  तिल्दा नगर पालिका में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत जिन विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा की गई है उसमें वार्ड क्र. 01 सिमगा मेन रोड से रंगमंच तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 75 हजार रुपए, विनोद यदु से धानु यादव के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 03 हजार रुपए,वार्ड क्र. 12 युगाश चौक से वार्ड क्र. 04 अम्बेडकर चौक तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य के लिए 55 लाख 04 हजार रुपए,वार्ड क्र. 04 नरेश क्लाथ से चंदु रिक्शा वाले के घर तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 7 लाख 71 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। (Revenue Minister Verma)

नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 76 हजार

वार्ड क्र. 05 मानसी आटो सेंटर से सोनी स्वीट्स तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 76 हजार रुपए, राम पंजवानी के घर तक इन्द्र हार्डवेयर के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 79 हजार रुपए और वार्ड क्र. 05, 16, 13 में आर.सी.सी. नाली मरम्मत कार्य के लिए 59 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह वार्ड क्र.18 रहमान खान घर से अभिनव वर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली के लिए 42 हजार रुपए,वार्ड क्र. 06 अखरा डबरी तालाब से पुराना नगर पालिका भवन तक आर.सी.सी नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए और अखरा डबरी तालाब से पुराना नगर पालिका भवन तक सी.सी रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 66 हजार रुपए, वार्ड क्र. 07 मंगलू निषाद के घर से झड़ी यादव घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 71 हजार रुपए,वार्ड क्र. 10 महेन्द्र कश्यप घर से वर्मा किराना तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। (Revenue Minister Verma)

रोड निर्माण कार्य के लिए 69 हजार

पाटकर स्कूल से मेहर घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिये 69 हजार रुपए,धर्म कुरे घर से बलराम सेन घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 25 हजार रुपए और ज्ञान गंगा स्टोर से दानी साहू घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 93 हजार रुपए,वार्ड क्र. 13 सी.एम.ओ. क्वाटर में पेवर ब्लाक निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 10 हजार रुपए, कविता फोटो स्टूडियो से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य के लिए 21 लाख 13 हजार रुपए, अग्रसेन चौक सौन्दर्याकरण कार्य के लिए 4 लाख 89 हजार रुपए, गुरुघासीदास चौक सौन्दर्याकरण कार्य के लिए 13 लाख 06 हजार रुपए, महिला बाल विकास परियोजना ऑफिस के पास आर.सी.सी. नाली गरम्मत कार्य के लिए 1 लाख 01 हजार रुपए, झा मेंडम के घर से पुष्प वाटिका के पीछे तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 75 हजार रुपए और पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक सौन्दर्याकरण कार्य के लिए 4 लाख 89 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। (Revenue Minister Verma)

नवीनीकरण कार्य के लिए 1 लाख 92 हजार

वार्ड क्र. 14 रमेश सेन घर से रिंकू जयसवाल घर तक और किशन वर्मा से कोदू रिक्शा वाले घर तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 1 लाख 92 हजार रुपए,वार्ड क्र. 15 में मनोज गोयल घर से गोलू शर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 88 हजार रुपए, रमन डेयरी से कैलाश राईस मिल तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 17 लाख 19 हजार रुपए और सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण कार्य के लिए 27 लाख 76 हजार रुपए,वार्ड क्र. 16 में विकास कोटवानी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 34 हजार रुपए,आनंद टेलर और रूचंदमल मृदनाली घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 42 हजार रुपए, दीलीप पासवानी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 45 हजार रुपए,प्रेमकुमार सतनामी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 9 हजार रुपए स्वीकृति मिली है। (Revenue Minister Verma)

चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 38 हजार

ब्रह्मनंद घर से मेन रोड तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 25 हजार रुपए,भोला छाबड़िया के घर से फौजी कुंआ तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के।लिए 78 हजार रुपए,कुलाराम घर से केशवानी दुकान तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिये 1 लाख 21 हजार रुपए,बिजली ऑफिस से मुस्कान डेली निड्स तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 06 हजार रुपए,तिवारी आरा मील से फौजी कुआ तक और राजू सर घर से मुस्कान किराना से मोहन ट्रेडर्स तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 4 लाख 26 हजार रुपए और चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 38 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।  तिल्दा नगर पालिका के वार्ड क्र. 17 मुस्कान होटल से अम्बेडकर चौक तक और अम्बेडकर चौक से लता के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 48 हजार रुपए। (Revenue Minister Verma)

नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 48 हजार

वार्ड क्र. 18 सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण कार्य 30 लाख 03 हजार रुपए, वार्ड क्र. 19 दल्लू सोनवानी घर से सुरेश वर्मा घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 75 हजार रुपए, वार्ड क्र. 20 बुधराम घर से बड़ी बिल्डिंग तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 25 हजार रुपए, वार्ड क्र. 20 में इंदिरा चौक से डॉ. यादव घर तक और कानिया के घर से बुधराम के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4.23 लाख रूपए और सीमा ठाकुर के घर से कन्हैया बघेल के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 48 हजार रूपए, वार्ड क्र. 21 शिव मंदिर से शुक्ला घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 10 हजार रूपए, वार्ड क्र. 22 डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मांगलिक भवन में बाउन्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 28 लाख 10 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। (Revenue Minister Verma)

Back to top button
error: Content is protected !!