जनसुरक्षा योजनाओं का विशेष अभियान शुरू, मात्र 20 रुपये खर्च करने के बाद मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा कवर
Jan Suraksha Yojana : केंद्र सरकार ने जन सुरक्षा योजनाओं में सभी पात्र नागरिकों को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 15 अक्टूबर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक चलेगा।
मुख्य विशेषताएं
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा योजना हे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मे 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख तक का मृत्यु बीमा दिया जाता है। (Jan Suraksha Yojana)
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति छत्तीसगढ़ के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा ने बताया की प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष तक के आयु के सभी लोग ले सकते हैं। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति छत्तीसगढ़ के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया की छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 11,656 ग्राम पंचायतों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। सम्बंधित बैंकों और अग्रणी बैंक अधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल बनाया जाएगा। (Jan Suraksha Yojana)
पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ किसे मिलता है?
इस स्कीम का लाभ 18 से 70 वर्ष के व्यक्ति उठा सकते हैं।
इस स्कीम में निवेश राशि लिंक्ड बैंक अकाउंट से ऑटोमेटिक कट हो जाती है।
बीमाधारक के एक्सीडेंट, मृत्यु या फिर विकलांग होने पर 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस मिलता है।
दुर्घटना में बीमा धारक के विकलांग होने पर सरकार द्वारा 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है।
वहीं, बीमाधारक के मृत्यु होने के बाद नॉमिनी को इंश्योरेंस की पूरी राशि मिलती है।
कैसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए https://www.jansuraksha.gov.in/ पर जाना होगा।
यहां आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म सबमिट करने से पहले आपको इसके साथ डॉक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा।
ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने नजदीक के बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं।



