Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur South Bypoll Election: रायपुर दक्षिण से पूर्व सांसद सुनील सोनी को टिकट, 13 नवंबर को होगा मतदान

Raipur South Bypoll 2024: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को टिकट दिया है। हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने नामांकन फॉर्म लिया है। बता दें कि भाजपा ने 8 राज्यों की 25 लोकसभा और विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। रायपुर दक्षिण सीट पर बृजमोहन अग्रवाल विधायक थे, जिनके रायपुर से सांसद चुने जाने के बाद सीट खाली हो गई। इस सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। 

यह भी पढ़ें:- हवाई सेवा से जुड़ेगा सरगुजा, जानिए दरिमा के मां महामाया एयरपोर्ट में क्या है खास 

BJP Raipur South Sunil Soni

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया जारी है।  उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के साथ होगा। (Raipur South Bypoll 2024)

ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने निर्वाचक नामांवली की प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए प्रदेश में ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामांवली का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य के लिए हर ग्राम पंचायतों में निर्वाचक नामांवली निरीक्षण के लिए 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है।  राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि 26 और 27 अक्टूबर को हर ग्राम पंचायत में सभाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामांवली का पठन किया जाएगा। (Raipur South Bypoll 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!