Google Analytics —— Meta Pixel

E-Shram One Stop Solution : केंद्रीय मंत्री मांडविया कल ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन की करेंगे शुरुआत

E-Shram One Stop Solution : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया कल 21 अक्टूबर 2024 को ‘ई-श्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन’ लॉन्च करेंगे। यह पहल असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों तक सुगम पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : ओलंपियन मनु भाकर ने परिवार सहित बारनवापारा अभ्यारण्य का किया भ्रमण, बोली – दोबारा आना चाहूंगी

ई-श्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन (E-Shram One Stop Solution) सरकार और असंगठित श्रमिकों के बीच एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में काम करेगा जिससे असंगठित क्षेत्र श्रमिक आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म के जरिये श्रमिकों को उन योजनाओं की जानकारी मिलेगी जो उनके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

ई-श्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन (E-Shram One Stop Solution) का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के लिए सभी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी को एकीकृत रूप से एक प्लेटफॉर्म पर लाना है। इससे विभिन्न योजनाओं की पहचान और क्रियान्वयन में आसानी होगी, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ये योजनाएं तेजी से और प्रभावी तरीके से सभी योग्य श्रमिकों तक पहुंचें।

इसके साथ ही अब करीब 12 योजनाओं को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से सफलतापूर्वक ई-श्रम प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ दिया गया है, जो सरकार की असंगठित श्रमिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

26 अगस्त 2021 को लॉन्च होने के बाद से, ई-श्रम पोर्टल ने 30 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने वालों में सड़क विक्रेता, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार और अन्य अनौपचारिक क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!