Chhattisgarh : सूरजपुर में 7वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, 2 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Gang Rape in Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अपराधिक मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिले में डबल मर्डर और रेप के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है। ताजा मामला सूरजपुर के प्रतापपुर इलाके का है, जहां 7वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। 2 युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक छात्रावास में रहने वाली छात्रा अपने स्कूल से घर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार सोना सिंह और सोनू सिंह ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पीड़िता के साथ थाने पहुंचे, जिन्होंने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। छत्तीसगढ़ में महिला अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। (Gang Rape in Surajpur)
महिला अपराध के आंकड़ों पर एक नजर
- साल 2013 में 7 हजार 12 मामले सामने आए।
- साल 2014 में 6 हजार 301 मामले सामने आए।
- साल 2015 में 5 हजार 783 मामले सामने आए।
- साल 2016 में 5 हजार 947 मामले सामने आए।
- साल 2017 में 7 हजार 996 मामले सामने आए।
- साल 2018 में 8 हजार 587 मामले सामने आए।
- साल 2019 में 7 हजार 689 मामले सामने आए।
- साल 2020 में 7 हजार 385 मामले सामने आए।
- साल 2021 में 7 हजार 344 मामले सामने आए।
- साल 2022 में 8 हजार 693 मामले सामने आए। (Gang Rape in Surajpur)
दुष्कर्म की वारदातों पर एक नजर
- साल 2017 में 1 हजार 908 मामले सामने आए।
- साल 2018 में 2 हजार 91 मामले सामने आए।
- साल 2019 में 1 हजार 36 मामले दर्ज किए गए।
- साल 2020 में 1 हजार 210 मामले सामने आए।
- साल 2021 में 1 हजार 93 मामले सामने आए।
- साल 2022 में 1 हजार 246 मामले सामने आए।
- साल 2023 में 2 हजार 564 मामले सामने आए। (Gang Rape in Surajpur)



