Google Analytics —— Meta Pixel

मंत्री गुरु रूद्र कुमार हुए CORONA पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर मंत्री ने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. फिलहाल मंत्री गुरु रूद्र कुमार डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन पर हैं. मंत्री खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण को देखने हुए मैंने अपनी कोविड टेस्ट करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहा हूं।

https://twitter.com/Gururudrakumar/status/1480076093344612352?t=GbQKUO3kW3qveoX4Sa0zjA&s=19

उन्होंने आगे लिखा, मेरी सभी से अपील विगत दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपना कोविड टेस्ट कर लें। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और आवश्यक न होने पर घर से ना निकलें।

Back to top button
error: Content is protected !!