ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ढहा दो मंजिला मकान, 5 लोगों की मौत, जबलपुर ब्लास्ट में दो कर्मचारियों की मौत

Blast in Oxygen Cylinder: उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, सिकंदराबाद के आशापुरी कॉलोनी में स्थित एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से दो मंजिला मकान ढह गया। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान एक पल में ध्वस्त हो गया। ब्लास्ट के बाद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सभी को मलबे से बाहर निकाला, जिसमें से पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के दौरान मकान में 19 लोग मौजूद थे।
बुलंदशहर DM चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में रात 8:30 से 9 बजे के बीच सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। परिवार में 18-19 लोग थे, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 3 लोग अभी भी घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने घटना पर संज्ञान लेते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए थे। ब्लास्ट के कारणों की जांच की जाएगी। (Blast in Oxygen Cylinder)
जानकारी के मुताबिक गुलावठी रोड की आशापुरी कॉलोनी में राजुद्दीन अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे लिंटर में लगने वाली शटरिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी रुखसाना की तबीयत खराब चल रही थी, जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 अक्टूबर की शाम को उन्हें अस्पताल से घर में शिफ्ट किया गया। इसके बाद रुखसाना को फिर से सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस पर परिवार वाले घर पर ही सिलेंडर से ऑक्सीजन देने की कोशिश करने लगे, लेकिन वे ठीक से सिलेंडर सेट नहीं कर पाए, जिसकी वजह से अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। (Blast in Oxygen Cylinder)
विस्फोट के चलते दो मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिसकी वजह से राजुद्दीन, पत्नी रुखसाना समेत कई लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद लोगों ने 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें से राजुद्दीन (उम्र 58), पत्नी रुखसाना (उम्र 45), बेटा सलमान (उम्र 11), बहू तमन्ना (उम्र 24) और उसकी बेटी हिफजा (उम्र 3) की मौत हो गई। इधर, जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा झुलस गए हैं। दो कर्मचारियों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में बम फिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। (Blast in Oxygen Cylinder)



