दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को सौगात, साय सरकार त्योहार से पहले देगी सैलेरी
Sai Government Initiative: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों और मानसेवियों को दीवाली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी के भुगतान 28 अक्टूबर 2024 से करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली के त्योहार से पहले वेतन मिल सके और वह अच्छे से त्योहार मना सके।
यह भी पढ़ें:- Cyclone Dana : चक्रवाती तूफान दाना का खतरा , रेलवे ने कैंसिल कीं 200 से ज्यादा ट्रेंनें, देखें पूरी लिस्ट
वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक व्यावसायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पारिश्रमिक, मजदूरी, और मानदेय का भुगतान भी 28 अक्टूबर से किया जाएगा। राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को भी अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 28 अक्टूबर से भुगतान के संबंध में विचार करने को कहा गया है। बता दें कि इससे 5 लाख से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को सहुलियत होगी। (Sai Government Initiative)
सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक
इधर, महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सड़क सुरक्षा संबंधित विशेष बैठक में कहा कि शाला खोलने और बंद करने के दौरान भारी वाहन के आवागमन और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरती जाएं। इस दौरान भारी वाहनों के गुजरने पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि स्कूल परिसर और मुख्य दरवाजे के सामने भारी वाहनों के पार्किंग पर भी कार्रवाई करें और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि औद्योगिक संस्थानों में भी परिवहन के समय पर निगरानी रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति नियमित तौर पर औद्योगिक संस्थानों का निगरानी करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह भी मौजूद थे। (Sai Government Initiative)
खनिज विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में अन्य जिलों में माइनिंग परिवहन के दौरान हुए घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है। माइनिंग परिवहन के दौरान जिले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए खनिज विभाग अलर्ट रहें। उन्होंने कहा कि सावधानी पूर्वक वैध परिवहन जारी रहे, लेकिन अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर स्कूली बच्चों के आने-जाने के समय इस बात का ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके लिए खनिज विभाग के साथ-साथ संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारी भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। कार्यालय आने-जाने के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट लगाएं। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न घटनाओं से 217 लोगों की मौत हो चुकी है। (Sai Government Initiative)



