छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, उपायुक्त समेत 35 अधिकारियों का ट्रांसफर
Tribal Development Department: छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। दरअसल, राज्य शासन ने आदिम जाति विकास विभाग के 35 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है, जिनमें उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अपर संचालक और सहायक संचालक शामिल है। के विश्वनाथ रेड्डी को सूरजपुर एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना से आदिम जाति विकास विभाग कार्यालय इंद्रावती भवन में उपायुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह अपर संचालक ए.आर नवरंग को अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर के क्षेत्रीय कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- Raipur News: आज और कल बंद रहेगा पुरखौती मुक्तांगन, जानिए क्या है वजह
देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट





इससे पहले आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया था। 34 उपायुक्त और सहायक आयुक्त आबकारी समेत 13 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया था। वहीं 22 अक्टूबर को 10 IAS ऑफिसर्स और एक IPS का तबादला किया गया था। राज्य सरकार ने जशपुर के कलेक्टर रवि मित्तल को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया है। 17 अक्टूबर को साय सरकार ने 5 IPS अफसरों का तबादला किया था, जिसमें उदय किरण को रायपुर से दंतेवाड़ा भेजा गया है। (Tribal Development Department)
16 अगस्त को हुआ था 34 अधिकारियों का ट्रांसफर
वहीं अरविंद कुजूर रायपुर के पुलिस हेडक्वार्टर में DIG के रूप में काम काज देखेंगे। अरविंद कुजूर को DIG रायपुर रेंज पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। धमेंद्र सिंह को 15वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थ किया गया है। वहीं श्वेता राजमणी को 19वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थापना दी गई है। यू. उदय किरण को 9वीं वाहिनी में पदस्थ किया है। मनोज कुमार को दूसरी वाहिनी बिलासपुर में पदस्थापना मिली है। इससे पहले 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों और विषेशज्ञों का तबादला किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी लिस्ट में कई जिलों में पदस्थ 34 अधिकारियों के नाम शामिल थे। दो संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ समेत कई जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले गए थे। (Tribal Development Department)



