Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहायक आरक्षकों के हित में बड़ी पहल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया है । इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे। मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल योजना : 120 रुपये की दवा मिली 55 रुपये में

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशों का तत्काल पालन करने हेतु गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा विस्तृत प्रस्ताव शासन की और प्रेषित किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!