Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, 30 अक्टूबर तक होगी नाम वापसी

Raipur South Bypoll 2024: रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024 के लिए कुल 46 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 25 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पांडेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव और अदनान शाहीद ने नामांकन दाखिल किए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़, मध्य भारत का मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इसी तरह संतोष वर्मा, जयंत अग्रवाल, रमीज अलमास, मोहम्मद वसीम रिजवी, मो. इरफान खान, सलमान खान, अब्दुल शौकत गनी, रूबीना अंजुम और दीन बंधु गुप्ता ने भी अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। बता दें कि रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे। रायपुर दक्षिण हमेशा से बीजेपी का गढ़ मना जाता है। इस सीट से रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक रह चुके हैं। (Raipur South Bypoll 2024)

वहीं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किए जाने संबंधी तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी, निर्वाचक नामावली को अद्यतन और पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हर जिले में निर्वाचक नामावली को सही और अद्यतन किया जाए, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके। (Raipur South Bypoll 2024)

आवश्यक दस्तावेजों के जांच के निर्देश

उन्होंने कहा कि पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाए और जिन मतदाताओं का स्थानांतरण या मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटाए जाए। राज्य के सभी जिलों के नगरीय निकायों में नाम जोड़वाने के लिए अब तक कुल 22 हजार 182, संशोधन के 1 हजार 182 और विलोपन के लिए 4 हजार 779 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को जांच करने कहा गया। इसके लिए फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाए, ताकि मतदाता सूची त्रुटि रहित और पूरी तरह से सही बन सके। नगरीय निकाय और पंचायत के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। (Raipur South Bypoll 2024)

मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी 

इस संबंध में आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्ति का निर्धारित समय में निराकरण करने निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से उनके जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी ली गई। साथ ही विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया। सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगामी चुनाव में सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त हो सके। इस अवसर उपसचिव डॉ नेहा कपूर और आलोक श्रीवास्तव समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। (Raipur South Bypoll 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!