Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs NZ 2nd Test: 12 साल और 18 सीरीज के बाद भारत की हुई हार, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती सीरीज

IND vs NZ 2nd Test : भारतीय क्रिकेट टीम पर 12 साल में पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है. भारत की यह हालत न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई है. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है. मेहमान टीम ने भारत को 156 के स्कोर पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए. उसके पास पहली पारी की 103 रन की बढ़त भी है. इस तरह भारत को जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य मिला है. कीवी टीम ने भारत से पहला टेस्ट भी जीता है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : डिप्टी सीएम साव ने किया 20 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में बेहतरीन खेल दिखाया. उसने पुणे की टर्निंग पिच पर पहली पारी में 259 रन बनाए. इसके बाद भारत को पहली पारी में 156 रन पर ढेर कर दिया. भारतीय बैटर्स की बुरा गत बनाने में मिचेल सैंटनर सबसे आगे रहे. उन्होंने 7 बल्लेबाजों को आउट किया।

न्यूजीलैंड के पास पहली सीरीज जीतने का मौका

न्यूजीलैंड अगर भारत को दूसरा टेस्ट हराता है तो इतिहास बनेगा. न्यूजीलैंड ने आज तक भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. अगर वह पुणे में जीता तो भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतेगा. अगर ऐसा होता है तो यह भारत की घरेलू सरजमीं पर 12 साल में पहली सीरीज हार भी होगी. न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर 1955 से आ रही है लेकिन सीरीज जीत का उसका सपना अभी बाकी है। (IND vs NZ 2nd Test)

359 रन के टारगेट के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए. यशस्वी जायसवाल ने उतरते ही काउंटर अटैक जरूर किया, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण टीम इंडिया संभल नहीं पाई. यशस्वी ने 65 गेंद पर 77 रन बनाए. रोहित शर्मा 8, शुभमन गिल 23, विराट कोहली 17 और सरफराज खान 9 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत खाता नहीं खोल सके. वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाकर थोड़ी देर तक लड़ाई लड़ी. रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रवींद्र जडेजा ने आखिरी में 42 रन बनाए, लेकिन ये टीम के लिए काफी नहीं थे. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. उन्होंने पहली पारी में 7 विकेट लिए थे। (IND vs NZ 2nd Test)

Back to top button
error: Content is protected !!