Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में गोल्फ खेलों का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Minister OP Choudhary: वित्त और आवास मंत्री ओपी चौधरी ने नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रायपुर में आयोजित गोल्फ खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन हो रहे हैं। परंपरागत खेलों के साथ ही गोल्फ जैसे खेलों के आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार द्वारा इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रपति मुर्मू के लिए मुख्यमंत्री निवास में भोज का आयोजन, राज्यपाल डेका ने भेंट की स्मृति चिन्ह

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ खनिज, वन, उद्योग क्षेत्रों में विकसित राज्य है। नवा रायपुर को प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में पानी की उपलब्धता भरपूर है। यहां पर पीपल फॉर प्यूपिल का कैंपेन चलाकर पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में गोल्फ के खेल के संभावनाओं को बढ़ाने के लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। नवा रायपुर में गोल्फ खेल के लिए 200 एकड़ का क्षेत्र सुरक्षित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, एन.आर.डी.ए. के सीईओ सौरभ कुमार समेत सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे। (Minister OP Choudhary)

गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जक्सय साह ने कहा कि गोल्फ में धैर्य और एकाग्रता की जरूरत होती है। इस खेल को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक ले जाएं, इस खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है। नेशनल गोल्फ फेडरेशन के संस्थापक और महासचिव आर्यवीर आर्य ने कहा कि गोल्फ के प्रति उत्साह ने सिद्ध कर दिया कि गोल्फ को छत्तीसगढ़ में बढ़ावा दिया जा सकता है। खेल के इस आयोजन में सरकार ने मदद दी। इस प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ का नाम गोल्फ खेल में नाम रोशन कर दिया। (Minister OP Choudhary)

गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने प्रतिबद्ध है। नवा रायपुर में चौंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा। चैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार पंजाब को 10 लाख रुपए, वाउचर और ट्रॉफी समेत महाराष्ट्र को रनरअप पुरस्कार के रूप में 6 लाख रुपए, वाउचर और ट्रॉफी दिया गया। अन्य पुरस्कारों में विजेता संजू की आईफोन 16 प्रो मैक्स और एम.के. मोहंती को विजेता नेट को आईफोन 16 प्रो दिया गया। (Minister OP Choudhary)

Back to top button
error: Content is protected !!