राष्ट्रपति मुर्मू के लिए मुख्यमंत्री निवास में भोज का आयोजन, राज्यपाल डेका ने भेंट की स्मृति चिन्ह

President in CM House: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवा रायपुर सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पहुंची, जहां राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या देवी साय समेत परिजनों ने परंपरागत रूप से उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री के परिवारजनों से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सबके साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों को आशीष दिया और राष्ट्रपति भवन की पुस्तक और चॉकलेट उपहार स्वरूप दिए। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू के सम्मान में मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास में भोज का आयोजन किया था।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में गोल्फ खेलों का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री साय ने उनके दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान की विभिन्न अवसरों पर ली गई छायाचित्र का एल्बम भेंट किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय डिजिटल का है और फोटो डिजिटल रूप में तुरंत मिल जाती है, लेकिन आपने इतने सीमित समय में इसका एल्बम तैयार कर मुझे दिया है। आपने इस फोटो एल्बम के माध्यम से मेरे छत्तीसगढ़ प्रवास को चिरस्मरणीय बना दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा। (President in CM House)
इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत में जशपुर जिले से आए करमा नर्तक दल ने मनमोहक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। इन मंजे हुए कलाकारों की मांदर की थाप पर लयबद्ध प्रस्तुति देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपनी जीवन-पद्धति, खान-पान, लोक-नृत्य, लोक-संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, अस्थाओं और अन्य आदिम परंपराओं से काफी प्रभावित हुईं। छत्तीसगढ के पारंपरिक वेषभूषा में सजे आदिवासियों के साथ सामुहिक छायाचित्र लिया गया। (President in CM House)

इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव, केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत साहेब और रोहित साहू उपस्थित थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपने बीच पाकर अभिभूत हो गए। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली ‘पुरखौती मुक्तांगन’ में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के गौरव और आत्मसम्मान को बढ़ाने और उन्हे सम्मान देते हुए छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के नर्तक दलों के साथ छायाचित्र कराया गया। (President in CM House)

सरगुजा, बस्तर और दंतेवाडा जिले के नर्तक दलों में शमिल महिला और पुरूषों में पांरपरिक वेषभूषा में संज-संवरकर तैयार थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव आदिम जाति एवं कल्याण विभाग सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव संस्कृति अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द, आयुक्त आदिवासी विकास नरेंद्र दुग्गा, संचालक पुरातत्व और संस्कृति विवेक आचार्य भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल रमेन डेका और प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति मुर्मू और राज्यपाल डेका के साथ सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। राष्ट्रपति मुर्मू को राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। (President in CM House)



