Baba Vanga Predictions : साल 2025 से होगी दुनिया के विनाश की शुरुआत, पहले भी कई बातें हुई सच बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां
2025 के बारे में बाबा वेंगा ने की है डरावनी भविष्यवाणी

Baba Vanga Predictions : रहस्यमयी भविष्यवाणियों का विषय हमेशा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहा है, और इनमें से कई भविष्यवाणियाँ सच भी साबित हुई हैं। अक्सर ऐसी भविष्यवाणियां लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है जो शायद मानवता से संबंध रखती हो। हालांकि इसका एक कारण यह भी है कि कई बार ऐसी भविष्यवाणियां सत्य भी साबित हुई है।
बाबा बैंगा की भविष्यवाणी (Baba Vanga Predictions) के अनुसार साल 2025 से दुनिया का अंत शुरू हो जाएगा। उनका कहना है साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। आज हम बाबा बैंगा की कुछ प्रमुख भविष्यवाणियों पर चर्चा करेंगे, जो उन्होंने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में की थी।
9/11 हमले की भविष्यवाणी: बाबा बैंगा ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि अमेरिका में एक बड़ा आतंकवादी हमला होगा, जो बाद में 11 सितंबर 2001 को हुआ।
राजकुमारी डायना की मृत्यु: उन्होंने राजकुमारी डायना की मौत की भविष्यवाणी भी की थी, जो 1997 में हुई थी।
2004 में सुनामी: बाबा बैंगा ने 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी की भी भविष्यवाणी की थी, जो कि वास्तविकता बन गई।
2025: बाबा बैंगा की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2025 से दुनिया का अंत शुरू हो जाएगा। दरअसल उनके अनुसार साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।
2043: इस वर्ष बाबा बैंगा ने कहा है कि यूरोप में मुस्लिम समुदाय का शासन स्थापित हो जाएगा।
2028: वे मानते हैं कि मानवता ऊर्जा के नए स्रोतों की खोज में शुक्र ग्रह पर पहुँच जाएगी।
2033: उनके अनुसार, ध्रुवीय बर्फ़ पिघलने के कारण समुद्र स्तर में वृद्धि होगी और गर्मी में भी इजाफा होगा। यह भविष्यवाणी सबसे डरावनी मानी जाती है।
2130: इस वर्ष एलियंस और इंसानों के बीच संपर्क स्थापित होगा।
2170: वैश्विक सूखा आने का अनुमान है, जिससे मानवता को पानी और भोजन की कमी का सामना करना पड़ेगा।
बाबा वांगा का जन्म 1911 में हुआ था। जब वह 12 वर्ष की थीं तब एक तूफान के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। कहा जाता है कि इस घटना के बाद उसमें भविष्य की भविष्यवाणी करने की क्षमता विकसित हो गई। उन्होंने कई भविष्यवाणियां अपने जीवनकाल में कीं। 1996 में उनकी मौत के बाद भी उन पर विश्वास रखने वाले लोग उनकी बताई घटनाओं का इंतजार कर रहे हैं। (Baba Vanga Predictions)



