Balodabazar News: राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर बढ़ाएंगे समाज का मान
Balodabazar News : ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार के लिए गर्व का विषय है कि समाज के दो होनहार बच्चे, समीक्षा तिवारी (पिता: अभिषेक तिवारी) और शिवम शुक्ला (पिता: डॉ. विनोद शुक्ला), राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। समीक्षा तिवारी गायन विद्या में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी, जबकि शिवम शुक्ला निबंध लेखन में अपनी लेखनी से समाज का मान बढ़ाएंगे। यह प्रतियोगिता अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट के तत्वाधान में गुजरात के सूरत शहर में आयोजित की जा रही है।
समीक्षा तिवारी कक्षा 9वीं की और शिवम शुक्ला कक्षा 8वीं के छात्र हैं और दोनों अंबुजा विद्यापीठ, रवान में अध्ययनरत हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “आज के बच्चे हमारे समाज का भविष्य हैं। इनकी उपलब्धि से समाज का गौरव बढ़ा है। हम उनके रचनात्मक कौशल की सराहना करते हैं और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। (Balodabazar News)
बच्चों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि पूरे नगर में खुशी का माहौल है। नगरवासी आशा करते हैं कि ये बच्चे अपने प्रदर्शन से बलौदाबाजार और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। (Balodabazar News)



