Diwali 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने दीपों के महापर्व दीपावली पर जारी किया वीडियो, बोले – दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो
Diwali 2024 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं ।
यह भी पढ़े :- लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स की खुशियां हुई दुगुनी, दीपावली के मौके पर मिला प्रमोशन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व (Diwali 2024 ) सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।
यह भी पढ़े :- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से डिप्टी CM साव ने की मुलाकात, राज्योत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण
राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दीपावली की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल रमेन डेका से कल राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात कर दीपावली (Diwali 2024 ) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका ने भी उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।




