Google Analytics —— Meta Pixel

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से डिप्टी CM साव ने की मुलाकात, राज्योत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण

Arun Sao in Delhi: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य शासन की ओर से उपराष्ट्रपति को राज्योत्सव के समापन और राज्य अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि नया रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन और राज्य अलंकरण समारोह 6 नवंबर को होगा। राज्य शासन की ओर से 4 नवंबर से 6 नवंबर तक नया रायपुर में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- सड़क निर्माण से बढ़ेगी आर्थिक गतिविधियां, स्थानीय बुनियादी ढांचा होगा मजबूत: डिप्टी CM विजय शर्मा

राज्योत्सव के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। राज्योत्सव के तहत 5 नवंबर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि शामिल होंगे। रायपुर जिले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में डिप्टी CM अरुण साव, बस्तर में डिप्टी CM विजय शर्मा, राजनांदगांव से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल और दुर्ग में मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। (Arun Sao in Delhi)

 

कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, बलौदाबाजार-भाटापारा में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले के कार्यक्रम में मंत्री ओपी चौधरी, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंत्री टंकराम राम वर्मा, गरियाबंद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बालोद में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में सांसद संतोष पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जशपुर जिले के कार्यक्रम में सांसद चिंतामणी महाराज, बेमेतरा में सांसद रूप कुमारी चौधरी, रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगडे़, दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग और नारायणपुर में सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। (Arun Sao in Delhi)

Back to top button
error: Content is protected !!