Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रात से हो रही बारिश, तापमान में गिरावट के बाद बढ़ी ठंड

रायपुर : Heavy Rainfall in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कल रात से बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो बीती रात रायपुर में पारा 17 डिग्री दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ में आज भी प्रासंगिक है युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का संदेश

Heavy Rainfall in Raipur मौसम विभाग ने बताया है कि ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा के ऊपर में स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी-कर्नाटक से उत्तर मध्य- महाराष्ट्र 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हरियाणा से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक द्रोणिका के मौजूदगी के कारण प्रदेश के मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर ओला गिरने की संभावना है, जबकि उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से लेकर उत्तर मध्य महाराष्ट्र में तक द्रोणिका की मौजूदगी के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के सभी भाग में भी खराब मौसम की चपेट में रहने की संभावना है। इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभावित है।

इसे भी पढ़े:Covid-19 से हैं पीड़ित? तो गले की खराश दूर करने के लिए घर पर करें ये गरारे, मिलेगा आराम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी भाग में विंड कॉन्फ्लूएंस जोन बनने की संभावना है इसके कारण प्रदेश में अभी फिलहाल अगले 3 दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के उत्तरी भाग (सरगुजा संभाग) में मौसम में आंशिक सुधार होने की संभावना है, किंतु आंशिक रूप से बादल बने रहने तथा एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बना हुआ रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!