Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की।

इसे भी पढ़े:राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रात से हो रही बारिश, तापमान में गिरावट के बाद बढ़ी ठंड

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा अध्यक्ष रामप्यारे, महेत्तर राम टण्डन, गंगाराम टण्डन, सुरेश भारद्वाज, दिलीप खूंटे, लीलाधर खूंटे, इतवारी लाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!