Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, मजदूर किसान और सभी वर्ग खुशहाल: CM साय

CM Sai Expressed Gratitude: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभकामनाओं को लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपकी इस स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए 3 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से आपका सहृदय आभार। आपके ओजस्वी मार्गदर्शन में हमारी सरकार सुशासन के पथ पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है। प्रदेश के गांव, गरीब, मजदूर किसान और सभी वर्ग खुशहाल है। छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से प्रदेश संवर रहा है, आगे बढ़ रहा है। जय भारत, जय छत्तीसगढ़।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, इन नेताओं ने भी दी बधाई, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार। आपके कुशल मार्गदर्शन में बस्तर अब खुशहाली के रास्ते पर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में हमारी सरकार पूरी तन्मयता से समर्पित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कहा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आपका सहृदय आभार। देश की संवैधानिक अभिभावक के रूप आपका स्नेह और आशीर्वाद प्रदेशवासियों को परस्पर मिलता है। यहां की गौरवशाली आदिम संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। (CM Sai Expressed Gratitude)

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जताया आभार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से कहा कि आपके प्रेरक शब्द और आशीर्वाद हमें छत्तीसगढ़ में एकता, प्रगति और समृद्धि की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं निश्चित ही संवरते छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कहा कि आपकी शुभकामनाएं हमें छत्तीसगढ़ की प्रगति और सुशासन के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। (CM Sai Expressed Gratitude)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार: CM साय

CM साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि अटल जी की परिकल्पना के छत्तीसगढ़ को, डबल इंजन सरकार नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है। केंद्रीय मंत्री और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि आपका मार्गदर्शन हमें नित जनसेवा और प्रदेश के विकास के लिए प्रेरित करता है। डबल इंजन सरकार के साझा प्रयासों से छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से जारी है। राज्यपाल रमेन डेका से कहा कि 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के संवैधानिक अभिभावक के रूप में आपका स्नेह और आशीर्वाद निरंतर प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य को संवारने की दिशा में हमारी सरकार तेजी से अग्रसर है। (CM Sai Expressed Gratitude)

मध्यप्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और अध्यात्म से परिपूर्ण मध्यप्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर सभी मध्यप्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। CM साय ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में यह प्रदेश उन्नति के पथ पर सतत गतिशील रहे, समृद्धि के नए सोपान तय करे, यही कामना है। कर्मठ किसानों, वीर जवानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा राज्य के स्थापना दिवस पर सभी हरियाणा वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में यह प्रदेश विकास और समृद्धि के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। (CM Sai Expressed Gratitude)

पंजाबवासियों को भी दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों और वीर जवानों की भूमि, अपने नृत्य और संगीत के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध पंजाब राज्य के स्थापना दिवस पर सभी पंजाबवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की कृपा से यह प्रदेश विकास और समृद्धि की ओर गतिमान रहे, यही कामना है। समृद्ध संस्कृति और अपार प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण केरल राज्य के स्थापना दिवस की सभी केरलवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान पद्मनाभस्वामी की कृपा से इस प्रदेश में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो। राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है। (CM Sai Expressed Gratitude)

आंध्रप्रदेश के लोगों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य से संपन्न कर्नाटक राज्य के स्थापना दिवस पर सभी कर्नाटक वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम की कृपा से इस प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली का संचार हो। यह प्रदेश नए कीर्तिमान रचे, यही कामना है। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ईश्वर द्वारा प्रदत्त सुंदर प्राकृतिक स्थलों से परिपूर्ण आंध्रप्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर सभी आंध्रप्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान तिरुपति बालाजी से कामना है कि यह राज्य विकास के हर एक मानकों पर आगे बढ़े, यहां का हर नागरिक खुशहाल रहे। (CM Sai Expressed Gratitude)

Back to top button
error: Content is protected !!