Google Analytics —— Meta Pixel

भारत के लोगों को धोखा देना कांग्रेस की कार्यप्रणाली बन गई: BJP

BJP on Congress Party: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। BJP ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार देश की जनता से वादे किए हैं, लेकिन बाद में उन्हें धोखा देने के लिए बहाने भी गढ़े हैं। इस तरह के वादे तोड़ने का कांग्रेस के पास लंबा इतिहास है। 1970 के दशक में गरीबी हटाओ से लेकर 2024 में बेरोजगारी भत्ते के वादे तक। 1985 में शाहबानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने से लेकर 2006 में अल्पसंख्यकों को भारत के संसाधनों पर पहला अधिकार देने का वादा करने तक।

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से किए सवाल, गिनाए अपने सरकार के काम

BJP ने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय मतदाताओं को हल्के में लेने और उन्हें धोखा देने की कला में महारत हासिल कर ली है। भारत के लोगों को धोखा देना कांग्रेस की कार्यप्रणाली बन गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस झूठ की खेती से लोगों में भ्रम लाती है। आज हिमाचल कर्नाटक और जहां-जहां इनकी सरकार है हर जगह इन्होंने झूठा वादा कर दिया। इनके झूठे वादे में हिमाचल और कर्नाटक की जनता आ गई। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगनी चाहिए। (BJP on Congress Party)

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें उतनी ही गारंटी देनी चाहिए जितनी हमारा बजट अनुमति देता है और मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के बीच मतभेद के बारे में भी बात की। देश भर में कई राज्यों में कांग्रेस झूठे वादे कर रही है और गारंटी को लागू नहीं कर रही है। वे इस तरह के वादे केवल वोट के लिए करते हैं। (BJP on Congress Party)

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार किया है कि हमें केवल उन्हीं मदों के लिए घोषणा करनी चाहिए जिनके लिए हमारे पास बजटीय प्रावधान और वित्तीय उपलब्धता है। क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को यह पाठ पढ़ाया है? राहुल गांधी घोषणाएं करने में माहिर हैं, वो सिर्फ घोषणाएं करते हैं और वोटों की खातिर जनता को बेवकूफ बनाते हैं और फिर अपने वादों को लागू नहीं करते। कर्नाटक में कांग्रेस ने पांच गारंटी की घोषणा की थी। आज वो मुफ्त बस योजना (शक्ति) की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं। भाजपा हमेशा अपने किए वादों को पूरा करती है। (BJP on Congress Party)

Back to top button
error: Content is protected !!