Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024, मतदान केंद्र वाले स्कूलों में 12 नवंबर को छुट्टी की घोषणा

Raipur South Bypoll 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत 13 नवंबर 2024 दिन बुधवार को मतदान संपन्न होगा। इस दिन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आदेश अनुसार निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं वोटिंग से पहले 12 नवंबर को मतदान केंद्र वाले शासकीय, प्राईवेट स्कूलो में अवकाश घोषित की गई है। उपचुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके बाद उन्हें मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का दूसरा दिन, आज राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल

इधर, भारत निर्वाचन आयोग ने 13 नवंबर से 20 नवंबर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं 48 विधानसभाओं में उपचुनाव और दो संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने हैं। (Raipur South Bypoll 2024)

20 नवंबर की शाम तक रोक

चुनाव आयोग का कहना है कि चुनावों को देखते हुए 13 नवंबर 2024 को सुबह सात बजे से 20 नवंबर 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में इन निर्वाचनों के संदर्भ में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का संचालन और प्रकाशन करने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार करने या किसी प्रकार की अन्य रीति में उसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा। आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) ख के अंतर्गत झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन और 48 विधानसभाओं और दो संसदीय क्षेत्रों में उप-निर्वाचन के संबंध में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। (Raipur South Bypoll 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!