Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह: पवनदीप और अरुणिता के गीतों ने बिखेरा जादू, बस्तर के संगीत ने बांधा समां

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह ने प्रदेशवासियों के दिलों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और संगीत की गहरी छाप छोड़ी। समापन के तीसरे दिन प्रख्यात गायक पवनदीप और अरुणिता ने अपनी सुरमयी आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए शानदार गीतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। “मेरी दुआओं से आती है सदा यही, मेरी होके हमेशा ही रहना” जैसे खूबसूरत गीतों ने माहौल में एक खास रंग भरा और दर्शक झूम उठे। लोगों ने अपने पसंदीदा गीतों की फरमाइश की, जिसे कलाकारों ने उत्साहपूर्वक पूरा किया। पवनदीप और अरुणिता की आवाज़ का जादू देर रात तक चलता रहा, जिससे श्रोताओं का मन पूरी तरह से प्रसन्न हो गया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News : सर्दी-खांसी की दवा के नाम पर दिया जहरीला पदार्थ, एक की मौत, दो गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

इस समारोह में छत्तीसगढ़ के अनूठे लोक संगीत “जादू बस्तर का” की भी खास प्रस्तुति दी गई। बस्तर की इस संगीत प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया और लोकधुनों की मिठास ने एक अनोखे संगीत का अनुभव कराते हुए श्रोताओं को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। इस अद्भुत सांस्कृतिक संध्या में लोगों ने छत्तीसगढ़ की विविधता और परंपरा को महसूस किया और कलाकारों की भरपूर सराहना की।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से उत्सव की रौनक बढ़ाई।

इस अवसर पर राजेश साहू, जिला संयोजक आईटी सेल रायपुर ग्रामीण एवं जनपद पंचायत अभनपुर के सदस्य ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 24 वर्षों के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद कर नमन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्योत्सव जैसे आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्योत्सव ने प्रदेशवासियों को गर्व का अनुभव कराया और छत्तीसगढ़ की अनमोल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का संदेश दिया।

Rajesh Sahu Abhanpur

Back to top button
error: Content is protected !!