Google Analytics —— Meta Pixel

Explosion in Railway Station : रेलवे स्टेशन पर बम धमाका, अभी तक 21 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Explosion in Pakistan Railway Station : पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका हो गया है. इस भीषण धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि इससे अधिक संख्या में लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों का संख्या बढ़ भी सकती है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है. हादसे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़े :- बड़ा ट्रेन हादसा- सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, पटरी से उतरे तीन डिब्बे

बताया जा रहा है कि क्वेटा में दो बम ब्लास्ट (Explosion in Pakistan Railway Station) हुए. एक धमाके में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दूसरे धमाके में करीब 17 लोग घायल हो गए. यह बम ब्लास्ट किसने क्या किया, क्यों किया, इसकी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल इस हादसे की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है.जब धमका हुआ उस वक्त स्टेशन पर काफी भीड़ थी क्योंकि यहां एक पैसेंजर ट्रेन को जाना था और एक पैसेंजर ट्रेन को आना था.

धमाके के बाद क्वेटा रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई. वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह एक हेवी बम ब्लास्ट था. जानकारी के मुताबिक, जब जाफर एक्सप्रेस भिंडी की तरफ जा रही थी, उसी वक्त जोरदार धमाका हुआ.

राष्ट्रपति ने की घटना की निंदा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति सैयद यूसुफ रजा गिलानी ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं. उन्होंने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया है. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प दोहराया.

वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.उन्होंने ने भी प्रांत से आतंकवाद के संकट को खत्म करने का संकल्प दोहराया है. (Explosion in Pakistan Railway Station)

Back to top button
error: Content is protected !!