Balodabazar : जर्वे में मड़ाई मेला का भव्य आयोजन, विधायक संदीप साहू ने की शिरकत
Balodabazar : जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम जर्वे में मड़ाई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कसडोल विधायक संदीप साहू उपस्थित हुए। अपने संबोधन में विधायक संदीप साहू ने मड़ाई मेले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मड़ाई हमारी संस्कृति की पुरानी धरोहर है, जो मेलजोल और आत्मीयता का प्रतीक है। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और इसका उद्देश्य मित्रों और प्रियजनों से भेंट का उत्सव मनाना है।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस लोगों को अलग-अलग जातियों में बांटने का खेल-खेल रही: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विधायक साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मड़ाई मेला धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को समेटे हुए है, और यह ग्रामीण जीवन और स्थानीय त्योहारों का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को इस परंपरा को बनाए रखने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की।
इस आयोजन में बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा घृतलहरे, जनपद पंचायत सदस्य टिकेश्वरी वर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रोहित साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुर्रे, बिशेषर वर्मा, वीरेंद्र माहेश्वरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। (Balodabazar)
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन
मड़ाई मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मेले का आनंद लिया और इसे यादगार बनाने में आयोजकों का धन्यवाद किया। (Balodabazar)



