Train Derail News: बिहार-यूपी बॉर्डर पर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, काटी गई पटरी, ऐसे टला हादसा, पढ़े पूरी खबर

Train Derail News: देश के कई हिस्सों में बीते कुछ समय से ट्रेनों को हादसे का शिकार बनाने के लिए साजिश की खबरें सामने आती रही हैं। अब ताजा मामला बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा से आया है। यहां पर ट्रेन को डिरेल कराने की साजिश का खुलासा हुआ है। असामाजिक तत्वों ने छपरा और बलिया के बीच में ट्रेन की पटरी को काटकर अलग कर दिया है।
यह भी पढ़े :- Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह कब है 12 या 13 नवंबर, जानिए इसकी सही तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्द भेदी एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। हालांकि, समय रहते इस हादसे को टाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-गाजीपुर सीटी शब्दभेदी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से ये हादसा टल गया है लेकिन इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।
की-मैन पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान ट्रैक पर देखा क्रैक
जानकारी के मुताबिक, छपरा-गौतम स्थान खण्ड के अप लाइन में पेट्रोलिंग ड्यूटी करते हुए की-मैन ने ट्रैक में क्रैक देखा। जिसके बाद सेफ्टी मानकों के अनुरूप बैनर फ्लैग लगाकर सम्बंधित सुपरवाइजर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही तत्काल सुपरवाइजर एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक की सेफ्टी सुनिश्चित कर 09.08 बजे 13121 कोलकाता-गाजीपुर एक्सप्रेस को पास कराया गया। ट्रेन गौतम स्थान स्टेशन पर 09.12 बजे पहुंच कर आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई। मण्डल रेल प्रबंधक ने की-मैन दीपक राय की ड्यूटी के प्रति सजगता और समर्पण की सराहना की है।
इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टला हादसा
गाजीपुर घाट स्टेशन से गाजीपुर सिटी स्टेशन के बीच आलम पट्टी इलाके के पास ट्रेन को डिरेल करने के लिए रेल पटरी के बीच लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा रखा गया था. हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई जिससे बड़ा हादसा टल गया. इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन उस लकड़ी के साथ घसीटते हुए करीब 400 मीटर आगे जाकर रुकी. इसके बाद तत्काल पूरा रेलवे महकमा घटनास्थल पर पहुंचा। (Train Derail News)
की-मैन को मिलेगा पुरस्कार
ट्रैन गौतम स्थान स्टेशन पर 09.12 बजे पहुँच कर आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई। मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने की-मैन दीपक राय की ड्यूटी के प्रति सजगता और समर्पण की सराहना करते हुए पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की है। संरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग की मैन को मण्डल रेल प्रबंधक ने पुरस्कृत किया है। (Train Derail News)



