Raipur Crieme News: बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 आरक्षक हुए जख्मी

Raipur Crieme News: जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हुआ कुख्यात मर्डर आरोपी राजा बैझड़ उर्फ रशीद अली राजधानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. टिकरापारा पुलिस की टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी राजा बैझड़ ने पुलिस पर देसी कट्टे से हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बंदूक से फायरिंग की भी कोशिश की। लेकिन, ट्रिगर दबने से पहले ही पुलिस के जवानों ने उसका हाथ पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान झड़प में एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल के हाथ और शरीर में कुछ जगह चोट भी आई है।हालांकि 10-15 मिनट बाद बदमाश को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी बदमाश को हाथ और पैरों से पकड़ कर गाड़ी में ले जाते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़े :- Train Derail News: बिहार-यूपी बॉर्डर पर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश, काटी गई पटरी, ऐसे टला हादसा, पढ़े पूरी खबर
इस कार्रवाई में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. घायल पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू और सुनील पाठक शामिल हैं. टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें विवेक यादव, आनंद शर्मा और रूप धुर्वेशी भी शामिल थे. (Raipur Crieme News)

एडिशनल एसपी डी आर पोर्ते ने बताया कि कोविड के दौरान राजा बैझड़ पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन उसने नियत तिथि में जेल में आमद नहीं दी थी, जिसके बाद जेल प्रशासन की ओर से थाना टिकरापारा में इसकी सूचना मिली थी. लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी मोती नगर इलाके में है. पेट्रोलिंग की टीम को मौके पर भेजा गया, जहां आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर देसी कट्टे से फायरिंग करने की कोशिश भी की, पुलिस ने साहसिक कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान 3 आरक्षक को भी चोट आई है. (Raipur Crieme News)



