Hijab Ban Controversy: स्विटजरलैंड ने भी लगाया बुर्के पर बैन, अब तक 16 देशों में भी लागू है यह पाबंदी
Hijab Ban Controversy: स्विट्ज़रलैंड 1 जनवरी 2025 से अपने विवादास्पद “बुर्का बैन” को लागू करने जा रहा है, जिसे 2021 में एक करीबी जनमत संग्रह में मंजूरी मिली थी। यह कानून, जो सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध लगाता है, ने विशेष रूप से मुस्लिम संगठनों की ओर से महत्वपूर्ण बहस और आलोचना को जन्म दिया है।
यह भी पढ़े :- Raipur Crieme News: बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 आरक्षक हुए जख्मी
कई दूसरे देशों की तरह स्विटजरलैंड ने भी सिक्योरिटी का हवाला देकर बुर्का पर बैन लगाने की बात कही है. स्विटजरलैंड ने भी बुर्का पर बैन लगाने के पीछे सामाजिक सामंजस्य का हवाला दिया है।
बता दे स्विटजरलैंड ने सबसे पहले साल 2021 में जनमत संग्रह के बाद पूरे देश में बुर्के पर बैन लगाने का फैसला किया था. हालांकि, इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम संगठनों और मानवाधिकार समर्थकों ने कड़ी आलोचना की थी. इसके बावजूद, जनमत संग्रह बहुत कम अंतर से पारित हो गया. यहां महज 51 फीसद लोगों ने पाबंदी का सपोर्ट किया था।
स्विटजरलैंड में बुर्का बैन कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ 1,000 स्विस फ़्रैंक तक का जुर्माना लगाया जाएगा. यह रकम भारतीय पैसों के हिसाब से 1 लाख रुपये के आस-पास बनती है। (Hijab Ban Controversy)
इन देशों में बैन है बुर्का
अपने यहां बुर्का बैन करने वाला सबसे नया देश स्विटजरलैंड है. इसके अलावा 16 देशों ने अपने यहां बुर्का बैन किया हुआ है. इन देशों में यूरोप, एशिया और अफ्रीका देश शामिल हैं. ट्यूनीशिया, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम, ताजकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बुल्गारिया, कैमरून, चाड, रिपब्लिक ऑफ शिकागो, गाबोन, नीदरलैंड, चीन, मोरक्को और श्रीलंका। (Hijab Ban Controversy)



