Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं, कहा- सभी का जीवन मंगलमय हो

CM Sai on Devuthani: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दी है। CM साय ने कहा कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागृत होते हैं। हिंदुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह भी संपन्न किया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सभी का जीवन मंगलमय हो।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से होगी धान खरीदी, ट्रायल रन समेत सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

कार्तिक के महीने में तुलसी विवाह की परंपरा है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, देवउठनी एकादशी के अगले दिन हिंदू परिवारों में तुलसी विवाह किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह का विधान है। कार्तिक मास में पड़ने वाले तुलसी विवाह को बहुत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम को तुलसी के साथ विवाह कराने वाले के जीवन के हर संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही उस पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की विशेष कृपा रहती है। तुलसी विवाह, कन्यादान जितना पुण्य देने वाला माना गया है। कहते हैं कि तुलसी विवाह संपन्न कराने वालों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। (CM Sai on Devuthani)

कार्तिक पूर्णिमा को होता है समापन

धार्मिक मान्यताओं अनुसार तुलसी विवाह कराने से परिवार में सुख-शांति आती है। साथ ही परिवार की सभी समस्‍याएं दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं तुलसी विवाह कराने से दुर्भाग्‍य से भी छुटकारा मिलता है। अविवाहित लड़कियों को तुलसी विवाह कराने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। तुलसी विवाह वैसे तो कार्तिक शुक्‍ल पक्ष की द्वादशी तिथि को कराया जाता है, लेकिन भारत में कुछ जगहों पर पांच दिनों तक तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से होती है और इसका समापन कार्तिक पूर्णिमा को होता है। (CM Sai on Devuthani)

Back to top button
error: Content is protected !!