Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस का मिजाज है, देश को पीछे धकेलना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुंबई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और महायुति सरकार के लिए महाराष्ट्र का विकास ही पहली प्राथमिकता है। मैंने पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया है। पूरे महाराष्ट्र का आशीर्वाद महायुति के साथ है। आज हर ओर एक ही आवाज है- “भाजप – महायुती आहे, तर गती आहे. महाराष्ट्राची प्रगती आहे”। आज महाराष्ट्र में एक तरफ महायुति की विचारधारा है, जो यहां की विरासत पर गर्व करती है। दूसरी तरफ एक सोच महाअघाड़ी की भी है, जो महाराष्ट्र के गौरव को लगातार अपमानित कर रही है।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिकी नीति 2024-30 की लांच, कहा- राज्य की नई औद्योगिक नीति को हमने बनाया रोजगार परक

PM मोदी ने कहा कि महाअघाड़ी के लोग तुष्टिकरण के गुलाम हो चुके हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो राम मंदिर का विरोध करते हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो वोट पाने के लिए भगवा आतंकवाद का शब्द घड़ते हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो आए दिन वीर सावरकर का अपमान करते हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो कश्मीर में 370 की वापसी के लिए प्रस्ताव पारित करते हैं। राजनीति में एक दूसरे पर वार पलटवार करना समझ में आता है, लेकिन जब बात देश की उपलब्धि की हो, तो हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है कि वो देश को अपने दल से ऊपर रखे। भाजपा और महायुति का ये मंत्र है, ये नीति है, ये हमारी वर्त्ति भी है और प्रव्रत्ति भी है। भारत की हर उपलब्धि पर अघाड़ी वाले सवाल उठाते हैं। (PM Modi in Mumbai)

उन्होंने कहा कि यही लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा नहीं दिया, लेकिन जब हमने मराठी भाषा को ये सम्मान दिया तो इन्हें सांप सूंघ गया। इसलिए आपको महाअघाड़ी वालों की राजनीति से और उनके इरादों से बहुत सावधान रहना है। मुंबई सपनों का शहर है, तो महायुति सपनों को पूरा करने वाला गठबंधन है। आज हर मुंबईकर देख सकता है कि हम कितने बड़े स्केल पर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार, मुंबई को कनेक्टिविटी की हर परेशानी से मुक्ति दिलाना चाहती है। हमारे देश में आजादी के बाद दशकों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही, यहां भी दशकों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन मुंबई को लेकर इन्होंने किसी आगे की योजना बनाने की परवाह ही नहीं की। नतीजा ये हुआ कि मुंबई लगातार पिछड़ती चली गई। (PM Modi in Mumbai)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का मिजाज मुंबई से ठीक उलटा है। मुंबई का मिजाज यानी ईमानदारी और कड़ी मेहनत। मुंबई का मिजाज यानी आगे बढ़ने की ललक, लेकिन कांग्रेस का मिजाज है, भ्रष्टाचार। कांग्रेस का मिजाज है, देश को पीछे धकेलना। कांग्रेस का मिजाज है, विकास में अड़ंगा डालना। कांग्रेस और अघाड़ी केवल और केवल तोड़ने की बात करते हैं। मुंबई में हर जाति-समुदाय के लोग आते हैं, एक साथ रहते हैं, लेकिन महाअघाड़ी वाले, जाति के नाम पर लोगों को लड़वाने में लगे हैं। अघाड़ी में एक ऐसा दल है, जिसने बाला साहब का अपमान करने वाली कांग्रेस के हाथ में अपना रिमोट कंट्रोल दे दिया है। इसलिए ही मैंने इन्हें चुनौती दी थी… कि कांग्रेस से बाला साहब ठाकरे की प्रशंसा करवा करके दिखाएं। (PM Modi in Mumbai)

PM मोदी ने कहा कि आज तक ये लोग, कांग्रेस से और कांग्रेस के शहजादे से बाला साहब की प्रशंसा नहीं करवा पाए हैं। मुंबई शहर ने लंबे समय तक आतंकवाद की पीड़ा झेली है। आतंकवाद से मिले जख्मों को यहां के लोग अब भी भूले नहीं हैं, लेकिन बीते सालों में लोगों के मन में सुरक्षा का भाव आया है। क्योंकि तब सरकार और थी, आज मोदी है। आपको सोचना है कि क्यों कांग्रेस सरकार के समय मुंबई समेत देशभर में आतंकी घटनाएं होती रहती थी। हर जगह आपको लावारिस वस्तुओं का डर दिखाया जाता था, लेकिन अब ये सब बंद हो गया है। क्योंकि आज देश में मोदी की सरकार है और आतंक के आकाओं को पता है कि भारत के खिलाफ, मुंबई के खिलाफ कुछ किया तो मोदी उन्हें पाताल में भी नहीं छोड़ेगा। (PM Modi in Mumbai)

प्रधानमंत्री ने कहा कि महायुति सरकार की माझी लाड़की बहन योजना का लाभ बड़ी संख्या में मुंबई की माताओं-बहनों को भी मिला है। PM आवास योजना के तहत जो घर मिले हैं, उनमें से अधिकतर घर भी महिला सदस्यों के नाम है। इससे महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में तेजी आई है। मैंने इस बार झारखंड के चुनाव भी देखा है और महाराष्ट्र का चुनाव भी देखा है। और मैं कुछ दिन पहले हरियाणा के चुनाव को भी देख रहा था। हरियाणा ने एक प्रकार से कांग्रेस की सारी योजनाओं को चकनाचूर कर दिया, उनके सारे सपनो को तहस-नहस कर दिया।  उन्होंने जितने मुद्दे उठाए, हर मुद्दे को हरियाणा के लोगों ने करारा जवाब दिया। मैं कह सकता हूं कि झारखंड और महाराष्ट्र में हरियाणा से भी कड़ा जवाब कांग्रेस और महाअघाड़ी वालों को मिलने वाला है। आजादी के बाद 6-7 दशक तक बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान पूरे हिंदुस्तान में लागू नहीं हुआ था और ये बात कांग्रेस वालों ने छिपा रखी थी। (PM Modi in Mumbai)

शहजादे से बाला साहब की प्रशंसा नहीं करवा पाए: PM

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान नहीं चलता था, वहां का विधान अलग था, वहां प्रधान अलग था और वहां का निशान यानी झंडा भी अलग था। इन्होंने 370 की ऐसी दीवार खड़ी कर दी थी कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान जम्मू-कश्मीर में घुस ही नहीं सकता था। जब आपने मोदी को अवसर दिया तो इस 370 हमने जमीन में गाड़ दिया। तब बाबा साहेब का संविधान जम्मू-कश्मीर में लागू हुआ। अघाड़ी में एक ऐसा दल है, जिसने बाला साहब का अपमान करने वाली कांग्रेस के हाथ में अपना रिमोट कंट्रोल दे दिया है। इसलिए ही मैंने इन्हें चुनौती दी थी कि कांग्रेस से बाला साहब ठाकरे की प्रशंसा करवा करके दिखाएं। आज तक ये लोग, कांग्रेस से और कांग्रेस के शहजादे से बाला साहब की प्रशंसा नहीं करवा पाए हैं। वीर सावरकर को गाली देने वालों को भी ये लोग गले लगाकर घूम रहे हैं। (PM Modi in Mumbai)

Back to top button
error: Content is protected !!