Chhattisgarh : बंद फ्लाई ऐश ब्रिक भट्टे में मिले 3 नर कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
Chhattisgarh : बलरामपुर में एक बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक भट्टे में तीन नर कंकाल मिले हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से लगभग 500 मीटर के दायरे में हड्डियों के टुकड़े भी पाए गए हैं। यह खोज पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, जो इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े :- शराबबंदी कभी बीजेपी का मुद्दा था ही नहीं: पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्रकार
जांच में पता चला है कि भट्टा काफी समय से बंद पड़ा था, और इसके आसपास के इलाके में लोगों ने कई दिनों से कोई गतिविधि नहीं देखी थी। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।
शुरुआत में पुलिस यह आशंका जताई जा रही है कि जानवरों द्वारा हड्डियों को इधर-उधर फैलाया गया हो, लेकिन कंकाल की स्थिति को देखकर यह मामला और गंभीर प्रतीत हो रहा है. इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली है। (Chhattisgarh )
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे (ऑपरेशन )ने बताया कि नर कंकाल मिलने की पुष्टि हुई है.घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गई है.डॉक्टर व फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और नर कंकाल कितने दिन पुराने हैं और किसके हैं यह कहना अभी मुश्किल है.जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की किसके नर कंकाल है. पुलिस की कार्रवाई जारी है और इस संदिग्ध मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खलबली मची हुई है। (Chhattisgarh )



