श्रद्धा वॉल्कर के कातिल को मार डालना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई, तिहाड़ जेल में हड़कंप

Shraddha Walkar Murder Case : श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रडार पर है. इसके चलते तिहाड़ जेल प्रशासन ने आफताब पूनावाला की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है. जानकारी के मुताबिक आफताब पूनावाला 4 नंबर जेल में बंद हैं. बता दें कि आफताब ने दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा वॉकर की हत्या के बाद उसके शव के कई टुकड़े कर दिए थे. तिहाड़ जेल के सूत्रों की मानें तो उन्हें मामले को लेकर मुंबई पुलिस से कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन खबरों को देखते हुए उन्होंने यह संज्ञान लिया है.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : बंद फ्लाई ऐश ब्रिक भट्टे में मिले 3 नर कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
मुंबई पुलिस के मुताबिक आफताब पूनावाला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के निशाने पर है. बाबा सिद्धकी हत्या मामले में गिरफ़्तार मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने अपने बयान में यह खुलाशा किया है मामले में फ़रार आरोपी शुभम लोनकर ने शिवकुमार को बताया था कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी आफताब की भी हत्या करनी है. क्राइम ब्रांच के सूत्रो के अनुसार शुभम लोनकर ने यह बात शिवकुमार से कही थी।
क्या कहा पुलिस अधिकारी ने?
पुलिस अधिकारी ने बताया- शिवा ने खुलासा किया कि बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर और अन्य ने आफताब को निशाना बनाने की मंशा जताई थी. आगे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब यह खुफिया जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा की गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस की मानें तो उन्हें पता चला है कि लॉरेंस गैंग द्वारा तिहाड़ जेल में आफताब की हत्या की साजिश रची जा रही है। (Shraddha Walkar Murder Case)
क्या है श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड?
मई 2022 में वसई की रहने वाले श्रद्धा वाल्कर की दिल्ली में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या करके टुकड़े कर दिए थे. इन टुकड़ों को उसने फ्रिज में रखा था. मामला मीडिया में बहुत चर्चित हुआ था. राजनीतिक दलों ने इस घटना को सांप्रदायिक रंग भी दिया गया था. मामला नवंबर 2022 में सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया. आफताब तिहाड़ जेल में बंद है. अभी यह केस कोर्ट में चल रहा है. इसकी जांच अभी भी जारी है। (Shraddha Walkar Murder Case)



