Google Analytics —— Meta Pixel

UPPSC Exam : यूपीपीसीएस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, अब इस दिन ‘वन डे’ में होगी परीक्षा, नोटिस जारी

UPPSC Exam Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा शुक्रवार को परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है. इस संबंध में आयोग के ओर से नोटिस भी जारी कर दिया गया है. आयोग ने अब 22 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा कराने का फैसला किया गया है. हालांकि पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होने वाली थी. लेकिन छात्रों ने आंदोलन कर इसे रद्द करने की मांग की और फिर आयोग ने इसे रद्द कर दिया।

यह भी पढ़े :- श्रद्धा वॉल्कर के कातिल को मार डालना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई, तिहाड़ जेल में हड़कंप

प्रयागराज में लगातार पांच दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच शुक्रवार को आयोग के ओर से एक नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस के अनुसार, अब परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक पहली पाली में परीक्षा ली जाएगी. जबकि दूसरी पाली में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। (UPPSC Exam Date)

तीसरी बार टाली गई परीक्षा
12 जनवरी 2024 को जारी कैलेंडर में आयोग ने पीसीएस प्री 17 मार्च 2024 को कराने का निर्णय लिया था लेकिन आरओ/एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा का पेपर 11 फरवरी को लीक होने के कारण परीक्षा टालनी पड़ गई। उसके बाद आयोग ने तीन जून को जारी संशोधित कैलेंडर में 27 अक्तूबर को पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा कराने की सूचना दी थी। हलांकि तमाम कोशिश के बावजूद मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने पहले 27 और 28 अक्तूबर को परीक्षा कराने की तैयारी की। समय कम होने के कारण प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को कराने का निर्णय लिया गया। इस तरह से देखा जाए तो 17 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा की तिथि का छात्रों को आठ महीने में बाद भी इंतजार है।

आरओ/एआरओ 2023 प्री स्थगित, समिति गठित
लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 को स्थगित कर दिया है। आयोग का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति सभी पहलुओं पर गहन अध्ययन कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेगी, जिससे इन परीक्षाओं की शुचिता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित किया जा सके। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आरओ/एआरओ की परीक्षा तिथि तय की जाएगी। पांच नवंबर को आयोग ने यह परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया था। हालांकि प्रतियोगी छात्र इसे भी एक दिन में ही कराने पर अड़े हैं। 19 जून के शासनादेश में सिर्फ पीसीएस को विशिष्ट श्रेणी में रखा गया था। ऐसे में आरओ/एआरओ पर क्या निर्णय होगा, इसका अभ्यर्थियों को इंतजार है। कुछ छात्रों का मानना है कि आयोग को यह परीक्षा भी एक दिन में करानी पड़ेगी। क्योंकि इससे पहले 11 फरवरी को एक दिन में 10,76,004 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जा चुकी है। (UPPSC Exam Date)

Back to top button
error: Content is protected !!