Google Analytics —— Meta Pixel

देश को आजादी दिलाने में सिर्फ एक पार्टी या एक परिवार नहीं, आदिवासी समाज का भी बड़ा योगदान: PM मोदी

आदिवासियों के योगदान को मिटाने की कोशिश की गई

Janjatiya Gaurav Diwas : पीएम मोदी आज बिहार के जमुई पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत उन्होंने की. जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा के नाम का एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में जुटे थे. पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा का नारा लोगों से लगवाया. उन्होंने आदिवासी समाज के योगदानों को गिनाया और विपक्ष को भी निशाने पर लिया।

यह भी पढ़े :- UPPSC Exam : यूपीपीसीएस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, अब इस दिन ‘वन डे’ में होगी परीक्षा, नोटिस जारी

भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती (Janjatiya Gaurav Diwas) के दिन आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने अपने संबोधन में शहीद तिलकामांझी के शौर्य की भी चर्चा की. बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर पीएम ने कहा कि राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस है जो बेहद खास है. जमुई के बल्लोपुर गांव में पहुंचे प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के योगदानों को गिनाया. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए सैकड़ों वर्षों की लड़ाई को आदिवासी समाज ने नेतृत्व दिया. लेकिन इस समाज के योगदान को इतिहास में वो जगह नहीं दी गयी जिसका यह समाज हकदार था।

पीएम ने कहा कि आदिवासी समाज के योगदान को मिटाने की कोशिश की गयी क्योंकि इसके पीछे राजनीतिक स्वार्थ था. भारत की आजादी के लिए केवल एक ही दल को श्रेय मिले ये मंशा रही. लेकिन अगर एक ही दल और एक ही परिवार का योगदान था तो फिर भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान आंदोलन क्यों हुआ था? संथाल और कोल क्रांति क्या थी? क्या हम महराणा प्रताप के साथ ही उन रणबांकुरे भीलों को भूल सकते हैं क्या? जंगल में छत्रपति शिवाजी को ताकत देने वाले उस जनजाति को भला कौन भूल सकता है? तिलकामांझी, सिद्धो-कान्हू समेत पीएम ने कई और नामों को गिनाया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर बोले पीएम मोदी
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज की एनडीए सरकार का मानक कुछ अलग है. ये एनडीए का सौभाग्य है कि हमें द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया. वो आज देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं. नीतीश कुमार ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेश पर आदिवासी समाज के लिए हुई कई कामों को गिनाया। (Janjatiya Gaurav Diwas)

पीएम ने स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को धन्यवाद दिया
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के हर राज्य में कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने अंगिका भाषा में लोगों को नमन किया। कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। देव दीपावली है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। मैं सभी देशवासियों को और वनवासी भाई-बहनों को बधाई देता हूं। पिछले कुछ दिन यहां के लोगों ने स्वच्छता का अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का अभियन चलाया। इस विशेष प्रयास के लिए मैं जमुई के लोगों का धन्यवाद करता हूं।

सीएम नीतीश अब हमलोग कहीं नहीं जाएंगे
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि हमलोग अब एनडीए में ही रहेंगे। बीच में कुछ कुछ लोग गलत कर दिया था। हमलोग शुरू से ही श्रद्धेय अटल जी के साथ रहे। 1995 से हमलोग साथ रहे हैं। हमलोग इधर-उधर नहीं जाएंगे। पूरे तौर पर पीएम मोदी के साथ रहेंगे। अब हमलोग कहीं नहीं जाएंगे। पीएम मोदी देश में काम कर रहे हैं। जहां पर जाते हैं कुछ न कुछ काम करवा देते हैं। बहुत खुशी की बात है कि आज जमुई में पधारे हैं। मैं पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं। आप सभी लोग भी हाथ उठाकर अभिनंदन करें।

Back to top button
error: Content is protected !!