Google Analytics —— Meta Pixel

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड के लिए सरकार जिम्मेदार: कांग्रेस अध्यक्ष राय

Jhansi Hospital Fire Incident: उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने 10 नवजात बच्चों की आग में जलकर मौत की घटना के बाद झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का दौरा किया, जहां के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई यानी NICU में कल भीषण आग लगी थी। पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं की मौत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हम नवजात शिशुओं के शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर होगी, जो स्वास्थ्य विभाग करेगा। दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा।

यह भी पढ़ें:- तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की टीम भी इसमें शामिल होगी, तीसरा मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। अगर कोई चूक पाई जाती है तो जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार बच्चों के परिजनों के साथ है। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि फरवरी में अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया गया था। जून में मॉक ड्रिल भी की गई थी। यह घटना कैसे हुई और क्यों हुई, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हम इस बारे में कुछ कह सकते हैं। नवजात शिशुओं के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। (Jhansi Hospital Fire Incident)

हादसे के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार: कांग्रेस

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आग में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। लगभग 39 नवजात शिशुओं को बचा लिया गया। डॉक्टर घायल नवजात शिशुओं को सर्वोत्तम संभव उपचार दे रहे हैं। सरकार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के संपर्क में है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है।वहीं उत्तरप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। इस तरह की कई घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही है। योगी आदित्यनाथ पूरे देश में यात्रा करके नफरत की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें जो जिम्मेदारी लोगों ने दी है, वो काम नहीं हो रहा। सरकार अधिकारी चला रहे हैं। इस घटना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। (Jhansi Hospital Fire Incident)

Back to top button
error: Content is protected !!