महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले बड़ी रिकवरी : ट्रक से 80 करोड़ कीमत की 8,476 किलोग्राम चांदी पकड़ी, अफसर हुए हैरान
Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और जांच एजेंसियां राज्य में होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। इसी दौरान, मुंबई में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 8,476 किलो चांदी बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। चुनावी समय में इस तरह की अवैध संपत्ति की तस्करी को लेकर अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े :- Jhansi Hospital Fire: काल के गाल में समाए घरों के चिराग, PM मोदी ने कहा, ये घटना दिल दहला देने वाली
कीमत 80 करोड़ रुपए के करीब
घटना शुक्रवार रात की है, जब मानखुर्द पुलिस वाशी चेक नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध टेंपो को रोका गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें बड़ी मात्रा में चांदी मिली। जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
इस चांदी का कुल वजन 8,476 किलो था, और अनुमानित कीमत 80 करोड़ रुपए के करीब है।
ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया
पुलिस ने तुरंत ड्राइवर से पूछताछ की और उसे हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना आयकर विभाग और चुनाव आयोग को दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि यह चांदी अवैध तरीके से लायी जा रही थी और इसका चुनावी माहौल में इस्तेमाल हो सकता था। (Maharashtra Elections 2024)
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अवैध संपत्ति की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई. स्थानीय लोगों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है. पुलिस ने बताया कि अगर चांदी के मालिक के दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। (Maharashtra Elections 2024)



