Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: ताबड़तोड़ एक्शन जारी, एनकाउंटर में मारे 5 नक्सली, 2 जवान भी घायल, मुठभेड़ जारी

Naxalite Encounter in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है. पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित माड़ के जंगलों में हो रही है. सुबह से ही इस इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. कांकेर के पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, घायल दो जवानों रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े :- महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले बड़ी रिकवरी : ट्रक से 80 करोड़ कीमत की 8,476 किलोग्राम चांदी पकड़ी, अफसर हुए हैरान

5 नक्सलियों के शव बरामद

एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। इसके साथ ही खबर है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे गए हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बस्तर आईजी सुंदरराज ने पुष्टि की है कि मुठभेड़ की जगह पर 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, इसके साथ मौके से 1 ऑटो मेटिक हथियार समेत कई और हथियार भी मिले हैं। अभी भी मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है। खबर है कि इस मुठभेड़ में दो जवान घायल गए है। (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)

कुछ दिन पहले चलाया था सर्च ऑपरेशन

जिस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, वह इलाका प्रभावित है. यही कारण है कि जवानों से संपर्क करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सुरक्षाबल ने हाल ही में अबूझमाड़ के जंगलों में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. इसके अलावा4 अक्टूबर को भी इन्हीं जंगलों में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चला था, जिसमें करीब 31 नक्सली मारे गए थे. दरअसल, नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। (Naxalite Encounter in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!