मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने पर सीएम साय ने दी बधाई, बोले – नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा
Chhattisgarh Naxals Encounter : छत्तीसगढ़ के कांकेर के उत्तर अबूझमाड़ में शनिवार को हुई मुठभेड़ में 05 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।
यह भी पढ़े :- विश्व पर्यटन मानचित्र पर बस्तर की धूम, धुड़मारास गांव ने बनाई अपनी जगह, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।
एक्स पर भी किया पोस्ट
इसस पहले सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि नारायणपुर-कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने एवं 2 जवानों के घायल होने की खबर है। सुरक्षाबल के जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। ईश्वर से घायल जवानों के शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, हम नक्सलवाद के खात्मे के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। (Chhattisgarh Naxals Encounter)
अभी तक 200 से अधिक नक्सली ढेर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
आज जवानों ने पांच नक्सलियों को ढेर किया है अभी तक 200 से अधिक नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। आज झारखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने फिर दोहराया है कि 2026 तक राज्य नक्सल मुक्त हो जाएगा।

वहीं दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट से रायपुर लाया गया है. सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया है।



