Google Analytics —— Meta Pixel

हथियारबंद नक्सली सरेंडर करें…नहीं तो नेस्तनाबूद किए जाएंगे: गृहमंत्री विजय शर्मा

Vijay Sharma on Naxalism: डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ को लेकर जवानों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- बस्तर के उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में हमारे जवानों ने करीब 5 नक्सलियों को ढेर किया है। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में 2 जवान घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। नक्सल मोर्चे पर हमारे जवान बहादुरी से लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने पर सीएम साय ने दी बधाई, बोले – नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा

डिप्टी CM ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में हमारे सुरक्षाबलों के वीर जवानों ने 1 साल से भी कम समय में 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि हमारे वीर जवानों की साहसिक कार्रवाई उनके शौर्य, साहस और पराक्रम का परिणाम है। 31 मार्च 2026 तक सभी हथियारबंद नक्सली या तो सरेंडर करेंगे या नेस्तनाबूद किए जाएंगे। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि अबूझमाड़ में पुलिस एवं सुरक्षा बल के संयुक्त सर्चिंग के दौरान हुए मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने और हमारे 2 जवानों के घायल होने की सूचना मिली है। मैं घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। नक्सल विरोधी ऑपरेशन में मिली इस बड़ी सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई। (Vijay Sharma on Naxalism)

छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन

  • 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
  • 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
  • 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
  • 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
  • 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
  • 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
  • 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
  • 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
  • 25 मई को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर (Vijay Sharma on Naxalism)
  • 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर 
  • 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
  • 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
  • 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
  • 29 अगस्त को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
  • 3 सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
  • 5 सितंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर (Vijay Sharma on Naxalism)
  • 23 सितंबर को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
  • 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
  • 21 अक्टूबर को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
  • 9 नवंबर को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर 
  • कांकेर और नारायणपुर सीमा पर 5 नक्सली ढेर (Vijay Sharma on Naxalism)
Back to top button
error: Content is protected !!