Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली मुठभेड़ पर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा…?

Baij on Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सीमा पर सुरक्षाबल के जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें 2 महिला और 3 पुरूष नक्सली शामिल हैं। वहीं ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। हालांकि PCC चीफ दीपक बैज ने फिर नक्सली मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एनकाउंटर को लेकर सवालिया अंदाज में कहा- अगर मुठभेड़ असली हुआ है, अगर ओरिजिनल नक्सली मारे गए हैं तो जवानों को बधाई। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस ने बीजापुर में हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया था। तब बैज ने कहा था कि पुलिस के डर से आदिवासी जान बचाकर भागे, कुछ लोग डर के मारे पेड़ पर चढ़ गए, लेकिन पुलिस ने पेड़ पर चढ़े उन आदिवासियों को गोली मारी और वो नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें:- हथियारबंद नक्सली सरेंडर करें…नहीं तो नेस्तनाबूद किए जाएंगे: गृहमंत्री विजय शर्मा

उन्होंने कहा था कि बीजापुर जिले के पीडिया में हुआ एनकाउंटर फर्जी है। पुलिस ने 10 निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की, वहां 2 नक्सली होने की जानकारी मिली है। बता दें कि 10 मई को बीजापुर जिले के पीडिया में पुलिस ने 12 नक्सली मारने का दावा किया था। ग्रामीणों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताया था। कांग्रेस ने 8 नेताओं का जांच दल बनाकर गांव भेजा था, जिसे लेकर बैज ने कहा कि जो गांव वालों ने बताया उसे ही हम मीडिया के सामने रख रहे हैं। वहीं CM विष्णुदेव साय ने नक्सलियों को ढेर करने में मिली सफलता पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। (Baij on Naxalite Encounter)

200 से ज्यादा नक्सली ढेर: CM साय

उन्होंने कहा कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। कांकेर मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। इसस पहले CM साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, हम नक्सलवाद के खात्मे के प्रति दृढ़ संकल्पित है। (Baij on Naxalite Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!