Google Analytics —— Meta Pixel

Threatening call RBI : अब रिजर्व बैंक को आया धमकी भरा कॉल, कहा- ‘लश्कर-ए-तैयबा का CEO बोल रहा हूं….

Threatening call RBI : मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के दफ्तर को एक धमकी भरा कॉल (Threatening call RBI ) आया। कॉल करने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का CEO बताते हुए धमकी दी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह कॉल शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे आई और इसके बाद आरोपी ने गाना गाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े :- भारत ने दिखाई अपनी ताकत, लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का किया परीक्षण, सेना की बढ़ी ताकत

कॉल आने के बाद RBI अधिकारियों ने तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रमाबाई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, पुलिस की ओर से आरोपी की पहचान और उस तक पहुंचने के लिए तफ्तीश की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और कॉल के पीछे कौन था, यह जल्द ही पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जेएसए को भी मिल था धमकी भरा ईमेल
इससे पहले गुरुवार (15 नवंबर) को मुंबई के जेएसए लॉ फर्म बेलर्ड पेयर और जेएसए ऑफिस कमला मिल लोअर पर्ल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल आया था। मेल कंपनी के ऑफिशियल आईडी पर आया था। भेजने वाले शख्स का नाम फरजान अहमद था। उसने लिखा था फर्म के कार्यालय और बेलार्ड एस्टेटऑफिस में बम रखा गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी थी।

पहले फ्लाइट और एयरपोर्ट को उड़ने की मिली थी धमकी
इससे पहले फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बीते गुरुवार (14 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अज्ञात शख्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ को फोन कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। (Threatening call RBI)

Back to top button
error: Content is protected !!