छत्तीसगढ़ में 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 20 दिसंबर तक होगी 4 बैठकें
Chhattisgarh Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। सदन की कार्यवाही 5 दिनों तक चलेगी, जिसमें 4 बैठकें होंगी। इस सत्र के दौरान धान खरीदी, सरकारी पदों पर भर्ती, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दे उठेंगे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार है। विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगा। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कोचिए और बिचौलिए हुए सक्रिय, अलग-अलग जिले से 700 क्विंटल से ज्यादा अवैध धान जब्त
वहीं धान खरीदी को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस अपने विधायकों के साथ बैठक कर योजना बनाएगा। कवर्धा हिंसा के मामले में भी सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसके अलावा विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बनाएंगी। छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ है। इस सत्र में नए विधायक को शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके अलावा कई वित्तीय कार्य और शासकीय कार्य को संपादित किया जाएगा। माना जा रहा है कि वित्तीय कार्य में अनुपूरक बजट से जुड़ा प्रस्ताव आ सकता है। सरकार कुछ अहम विधेयक पास करा सकती है। (Chhattisgarh Winter Session)
सिमगा नगर पालिका गठित
इधर, राज्य शासन की ओर से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा नगर पंचायत को नगर पालिका गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत सिमगा की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद सिमगा की सीमाएं होंगी। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों को लेकर मतपत्रों के मुद्रण के लिए मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा फार्म कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। (Chhattisgarh Winter Session)



