डिप्टी CM अरुण साव ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवता को लेकर जताई नाराजगी

Deputy CM Sao Meeting: डिप्टी CM अरुण साव ने बीजापुर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर विकासकार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बस्तर संभाग के नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण और नगरीय प्रशासन और विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। डिप्टी CM साव ने बैठक में अंदरूनी इलाकों में सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में अनावश्यक लेट-लतीफी करने वाले और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देने वाले ठेकेदारों के कार्यों को निरस्त कर ब्लैक लिस्टेड करने को कहा।
यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अरुण साव ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवता को लेकर जताई नाराजगी
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। डिप्टी CM साव ने बैठक में बीजापुर के आवापल्ली, बासागुड़ा, जगरगुंडा मार्ग की प्रगति की जानकारी ली और इसका निर्माण कार्य आगामी दिसंबर महीने तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 किलोमीटर लंबाई के नेलसनार-गंगालूर मार्ग के बाकी बचे 11 किलोमीटर का निर्माण कार्य भी जल्दी पूरा करने को कहा। डिप्टी CM साव ने बीजापुर से भोपालपटनम मार्ग में मोदकपाल के पास सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई। (Deputy CM Sao Meeting)
आवश्यक उपाय करने के निर्देश
उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। डिप्टी CM ने भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के कार्यों को दिसंबर-2024 तक पूरा करने को कहा। उन्होंने बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत तीन चरणों के सर्वे कार्य को जल्द पूरा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। डिप्टी CM ने बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजापुर और बस्तर संभाग सुदूरवर्ती समेत दूरस्थ क्षेत्र है। यहां काम करने में कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। (Deputy CM Sao Meeting)
चुनौतियों के बीच काम करने का अनुभव अलग: साव
उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बीच काम करने का अनुभव अलग होता है। आप लोगों को बस्तर के सरल-सहज आदिवासी भाई-बहनों के विकास और कल्याण के कार्य करने का मौका मिला है। आप लोग संवेदनशीलता के साथ बस्तरवासियों की तकलीफों को समझें और उनसे प्रेमपूर्वक बातें कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। बीजापुर के कलेक्टर संबित मिश्रा ने बैठक में विकास योजनाओं और जिले में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, SP डॉ. जितेंद्र यादव, जिला पंचायत के CEO हेमंत रमेश नंदनवार, DFO रामाकृष्णा रंगानाथा वाय., इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप निर्देशक संदीप बल्गा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे। (Deputy CM Sao Meeting)



