महाराष्ट्र एग्जिट पोल में BJP गठबंधन को फायदा, फिर सरकार रिपीट कर सकती है महायुति

Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। इसके साथ ही एग्जिट पोल्स भी जारी कर दिए गए हैं, जिसमें BJP गठबंधन को फायदा होते दिख रहा है। महाराष्ट्र में 12 एग्जिट पोल में से 6 में महायुति की सरकार रिपीट होने का अनुमान है। बाकी 4 एग्जिट पोल्स में महाविकास अघाड़ी को बहुमत मिलने के आसार है। एक में कांटे का टक्कर दिखाया गया है। महाराष्ट्र में 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी हुई बातचीत
एग्जिट पोल 2024
सर्वे |
महायुति |
महाविकास अघाड़ी |
अन्य |
| न्यूज 18-मैट्रिक | 150-170 | 110-130 | 8-10 |
| P-MARQ | 137-157 | 126-146 | 2-8 |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 152-160 | 130-138 | 6-8 |
| पीपुल्स पल्स | 175-195 | 85-112 | 7-12 |
| इलेक्टोरल एज | 118 | 150 | 20 |
| पोल डायरी | 122-186 | 69-121 | 12-29 |
| रिपब्लिक | 137-157 | 126-146 | 2-8 |
| लोकशाही मराठी रुद्र | 128-142 | 125-140 | 18-23 |
| एसएएस ग्रुप | 127-135 | 147-155 | 10-13 |
| लोक पोल | 115-135 | 151-162 | 5-14 |
| भास्कर रिपोटर्स पोल | 125-140 | 135-150 | 20-25 |
| ZEE AI पोल | 129-159 | 124-154 | 0-2 |
| पोल ऑफ पोल्स | 132-157 | 123-140 | 10-15 |
एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि जब-जब वोटिंग प्रतिशत बढ़ता है तो बीजेपी को ही उसका फायदा होता है तो मैं ऐसा मानता हूं कि जो बढ़ा हुआ वोटिंग प्रतिशत है इससे बीजेपी-महायुति को फायदा होगा। सहकारिता और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि हर एजेंसी के एग्जिट पोल से पता चला है कि महाराष्ट्र ने फिर से महायुति के पक्ष में मतदान किया है। लोगों ने एक बार फिर PM मोदी पर अपना भरोसा जताया है। हमने जो काम किया है, वह लोगों के सामने है। हमने अपने संकल्प पत्र में भी बताया था कि हम आगे क्या करने जा रहे हैं, इसीलिए लोगों ने हम पर अपना भरोसा जताया है।
एग्जिट पोल सिर्फ एग्जिट पोल है: शाइना
शिवसेना नेता और मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार शाइना एन.सी. ने कहा कि एग्जिट पोल सिर्फ एग्जिट पोल है। एक्जेक्ट पोल नहीं है। आप उदाहरण के तौर पर हरियाणा और लोकसभा का चुनाव कभी भी एक्जेक्ट नहीं हुआ। मैं मानती हूं कि महायुति जरूर वापस आएगी। सभी ने देखा है कि ये सिर्फ प्रगति की सरकार है। बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अपार बहुमत से महायुति की सरकार बना रही है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP उम्मीदवार छगन भुजबल ने कहा कि जो एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि महायुति की सरकार आ रही है, मुझे भी पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र में शत-प्रतिशत महायुति की सरकार बनेगी।
सब कुछ अब EVM में बंद: आनंद दुबे
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव समाप्त हो गया। सब कुछ अब EVM में बंद हो गया है। अब अलग-अलग संस्थाओं के एग्जिट पोल आने लगे हैं। हम एग्जिट पोल पर सवाल नहीं करना चाहते हैं। एग्जिट पोल पर कितना विश्वास करना है कितना नहीं ये हम जनता पर छोड़ते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में एक बात तय हो चुकी है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की पूर्णबहुमत की सरकार आने वाली है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार बना रही है। लोग मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हैं। एग्जिट पोल जमीनी स्तर पर वास्तविकता को नहीं दर्शाते। लोकसभा चुनाव में किसी ने अनुमान नहीं लगाया था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को 40 में से 31 सीटें मिलेंगी। लोगों की भावनाएं हमारे साथ हैं।



