आज की दुनिया में वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Guyana: गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि 56 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का गुयाना आना हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। करीब 24 साल पहले मुझे एक आम नागरिक के तौर पर यहां आने का मौका मिला था। बैठक में हमने अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई पहलों की पहचान की है। अपने व्यापार और आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें:- शासकीय मेडिकल कॉलेज में PG के तीन नए कोर्स को मंजूरी, राज्य के युवाओं को होगा फायदा
PM मोदी ने कहा कि गुयाना के लोगों की जरूरतों के अनुसार, कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भारत ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। फार्मा उत्पादों के लिए भारत गुयाना का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। हम फार्मा निर्यात बढ़ाने के साथ-साथ गुयाना में जन औषधि केंद्र स्थापित करने पर भी काम करेंगे। पिछले साल भारत की ओर से दिए गए बाजरा के बीज से हम गयाना के साथ साथ पूरे क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा बढ़ाने में अपना योगदान दे सके। उसी प्रकार से चावल मिलिंग, गन्ना, मक्का, सोया तथा अन्य फसलें की खेती बढ़ाने में भी हम सहयोग करेंगे। भारत फार्मा उत्पादों के लिए गयाना का महत्वपूर्ण स्रोत है। (PM Modi in Guyana)
हरित और टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ने का प्रयास: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम फार्मा निर्यात बढ़ाने के साथ साथ गयाना में जन औषधि केंद्र बनाने पर भी काम करेंगे। मुझे खुशी है कि गयाना भारत की ओर से लिए गए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन, वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी पहल से जुड़ा हुआ है। इससे हम पूरे विश्व में हरित और टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ने के प्रयासों को सशक्त कर सकेंगे। हमारा घनिष्ठ रक्षा सहयोग हमारे देशों के बीच गहरे आपसी विश्वास को दर्शाता है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि पिछले साल भारत ने गुयाना को दो डोर्नियर विमान दिए थे। (PM Modi in Guyana)
दुनिया में वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और गयाना सहमत है कि सभी समस्याओं का समाधान संवाद और कूटनीति से होना चाहिए। हम एकमत हैं कि ग्लोबल संस्थान में सुधार आज के समय की मांग है। जलवायु न्याय हम दोनों के लिए प्राथमिकता का विषय है। भारत और गुयाना इस बात पर सहमत हैं कि सभी मुद्दों को हल करने के लिए संवाद और कूटनीति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। हम इस बात पर एकमत हैं कि आज की दुनिया में वैश्विक संस्थाओं में सुधार ज़रूरी है। जलवायु न्याय दोनों देशों के लिए एक साझा प्राथमिकता है और हम सभी क्षेत्रों में प्रगति के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे। हमारे संबंध 180 साल पहले भारत से गुयाना आए लोगों ने स्थापित किए थे। आज भारतीय समुदाय गुयाना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। (PM Modi in Guyana)
गुयाना के राष्ट्रपति ने की PM मोदी की तारीफ
गुयाना के राष्ट्रपति इरफान ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी का यहां होना हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। वे नेताओं के बीच चैंपियन हैं। मोदी ने शानदार लीडरशिप की है। विकासशील दुनिया को रोशनी दिखाई है। विकास का वो तरीका अपनाया है, जिसे कई लोग अपने देश में अपना रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना में स्वागत के लिए राष्ट्रपति इरफान को धन्यवाद दिया। PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति इरफान का भारत के साथ विशेष रिश्ता है। वे भारतीय समुदाय के ब्रांड ऐंबैस्डर हैं। बता दें कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 56 साल बाद गुयाना दौरा है। (PM Modi in Guyana)



